ePaper

एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल में 10.3 फीसदी हिस्सेदारी केकेआर व कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड को बेची

Updated at : 28 Mar 2017 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल में 10.3 फीसदी हिस्सेदारी केकेआर व कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड को बेची

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी मोबाइल टावर इकाई भारती इंफ्राटेल में 10.3 फीसदी हिस्सेदारी केकेआर तथा कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड के समूह को 6,193.9 करोड रपये में बेची है. यह बात कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है. भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि अनुषंगी भारती इंफ्राटेल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी मोबाइल टावर इकाई भारती इंफ्राटेल में 10.3 फीसदी हिस्सेदारी केकेआर तथा कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड के समूह को 6,193.9 करोड रपये में बेची है. यह बात कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है.

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि अनुषंगी भारती इंफ्राटेल लिमिटेड के 19 करोड़ से अधिक शेयर केकेआर तथा कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) के समूह को बेचा गया है. कुल 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर ये शेयर 325 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर बेचा गया. इस तरह यह बिक्री 6,193.9 करोड़ रुपये की रही.

कंपनी बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज कम करने में करेगी. बयान के अनुसार इस सौदे के बाद भारती एयरटेल की भारती इंफ्राटेल में हिस्सेदारी 61.7 प्रतिशत हो गयी है. वहीं केकेआर तथा सीपीपीआईबी की हिस्सेदारी 10.3 प्रतिशत हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola