ePaper

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने लाया 30 जीबी फ्री डेटा का ऑफर

Updated at : 14 Mar 2017 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने लाया 30 जीबी फ्री डेटा का ऑफर

नयी दिल्ली : सस्ते इंटरनेट की जंग में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने यूजर्स को 30 जीबी 4G/3G डेटा देने की घोषणा की है. एयरटेल यूजर्स फ्री मिल रहे डेटा में से तीन महीने तक हर महीने 10GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते है. एयरटेल की ओर से मिल रहा डेटा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सस्ते इंटरनेट की जंग में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने यूजर्स को 30 जीबी 4G/3G डेटा देने की घोषणा की है. एयरटेल यूजर्स फ्री मिल रहे डेटा में से तीन महीने तक हर महीने 10GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते है. एयरटेल की ओर से मिल रहा डेटा गिफ्ट 3 महीने के लिए वैलिड रहेगा.

फ्री डेटा के लिए क्या करना होगा

‘Airtel Surprise’ ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को गूगल प्ले या ऐप स्टोर में जाकर My Airtel ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप ओपन करने के बाद यूजर्स को फ्री डेटा का नोटिफिकेशन दिखाई देगा जिस पर CLAIM NOW लिखा होगा. इस लिंक पर क्लिक करते हुए यूजर्स को फ्री मिलने वाला डेटा यूजर्स के अकाउंट में ऐड हो जाएगा.

एयरटेल की ओर से दी जा रही यह ऑफर का 13 अप्रैल तक इस्तेमाल कर सकते हैं. गौरतलब है कि हाल ही में एयरटेल ने अपना नया प्लान उतारा पेश किया था. इसमें यूजर को हर दिन 1 जीबी 4G डेटा दिया जाएगा इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. एयरटेल ने इस प्लान की कीमत 345 रुपये रखे हैं. इस प्लान में कस्टमर को 500एमबी डेटा दिन में और 500 एमबी डेटा रात में मिलेगा. इसकी वैलिडीटी 28 दिनों के लिए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola