बढ़त का को कायम नहीं रखा पाया बाजार, सेंसेक्स 145 अंक गिरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार आज शुरआती लाभ को कायम नहीं रख पाया और अंत में 145 अंक के नुकसान से 28,840 अंक पर बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरआत के बीच निवेशकों ने कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफा काटा जिससे बाजार में गिरावट आई. सेंसेक्स के साथ नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार आज शुरआती लाभ को कायम नहीं रख पाया और अंत में 145 अंक के नुकसान से 28,840 अंक पर बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरआत के बीच निवेशकों ने कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफा काटा जिससे बाजार में गिरावट आई.
सेंसेक्स के साथ नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरआती कारोबार में करीब दो साल के उच्चस्तर (मार्च, 2015) को छूने के बाद नीचे आ गए. फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दरों में बढोतरी की संभावना के बीच एशियाई बाजारों में मिला जुला रख रहा, वहीं यूरोपीय बाजार शुरआती कारोबार में कमजोर खुला. कल अमेरिकी बाजार नई उंचाई पर बंद हुए थे. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज उपर में 29,145.62 अंक और नीचे में 28,784.31 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में 144.70 अंक या 0.50 प्रतिशत के नुकसान से 28,839.79 अंक पर बंद हुआ.
कल के कारोबार में सेंसेक्स दिसंबर तिमाही में जीडीपी के बेहतर आंकडों की वजह से 241.17 अंक चढा था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 में नुकसान रहा और आठ में लाभ दर्ज हुआ. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 46.05 अंक या 0.51 प्रतिशत के नुकसान से 8,899.75 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान इसने करीब दो साल का उच्च स्तर 8,992.50 अंक भी छुटा . यह 3 मार्च, 2015 के बाद इसका उच्चतम स्तर है. कारोबार के दौरान निफ्टी 8,879.80 अंक के निचले स्तर तक भी गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










