सितंबर के शिखर सम्मेलन में समावेशी और संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा ब्रिक्स : चीन

बीजिंग : चीन ने कहा है कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि सितंबर में दक्षिण पूर्व चीन के तटीय शहर शियामेन में आयोजित होने वाला शिखर सम्मेलन ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) […]
बीजिंग : चीन ने कहा है कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि सितंबर में दक्षिण पूर्व चीन के तटीय शहर शियामेन में आयोजित होने वाला शिखर सम्मेलन ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) देशों के साझे विकास में ही योगदान नहीं देगा, बल्कि अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को भी बढ़ावा देगा.
वांग ने अपने दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष मैतेन्कोना मशबेन से बीजिंग में मुलाकात की. सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने सोमवार को बताया कि वांग ने चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच गहरे राजनीतिक साझे विश्वास और आपसी लाभकारी सहयोग के फलदायी परिणामों वाले निकट संबंधों की भी प्रशंसा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




