ePaper

एयरटेल ने जियो के खिलाफ सीसीआई में की शिकायत

Updated at : 06 Feb 2017 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
एयरटेल ने जियो के खिलाफ सीसीआई में की शिकायत

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए भारती एयरटेल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का दरवाजा खटखटाया है. एयरटेल ने जियो पर आरोप लगाया है कि वह दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा समाप्त करने के लिए मुफ्त सेवाओं के साथ बाजार बिगाड़ने वाले शुल्कों की पेशकश कर रही है. बाजार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए भारती एयरटेल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का दरवाजा खटखटाया है. एयरटेल ने जियो पर आरोप लगाया है कि वह दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा समाप्त करने के लिए मुफ्त सेवाओं के साथ बाजार बिगाड़ने वाले शुल्कों की पेशकश कर रही है. बाजार भागीदारी के हिसाब से देश की सबसे बडी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो पर अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है.

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रिलायंस जियो ने मौजूदा दूरसंचार कंपनियों पर कथित तौर पर गैर प्रतिस्पर्धी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए सीसीआई में शिकायत की थी. वहीं, रिलायंस जियो ने पलटवार करते हुए एक बयान में कहा है कि उसकी सभी शुल्क दर योजनाओं को दूरसंचार नियामक द्वारा उचित ठहराया जा चुका है. इसलिए इन्हें बाजार बिगाड़ने वाला नहीं कहा जा सकता. जियो का आरोप है कि एयरटेल खुद द्वारा लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है. सीसीआई पहले आरोपों की वरीयता तय करता है और प्रथम दृष्टया प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर ही विस्तृत जांच का आदेश दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola