ePaper

खुशखबरी! एक फरवरी से एटीएम से निकाल सकेंगे 24 हजार रुपये

Updated at : 30 Jan 2017 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी! एक फरवरी से एटीएम से निकाल सकेंगे 24 हजार रुपये

मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) ने नकदी स्थिति में सुधार को देखते हुए एक फरवरी से एटीएम से नकदी निकासी की साप्ताहिक सीमा को समाप्त कर दिया है. आपको बता दें कि नोटबंदी के बादयानी 8 नवंबर से एटीएम से निकासी की सीमा 2000 कर दीगयी थी जिसे बाद में निकासी सीमा बढ़ा […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) ने नकदी स्थिति में सुधार को देखते हुए एक फरवरी से एटीएम से नकदी निकासी की साप्ताहिक सीमा को समाप्त कर दिया है. आपको बता दें कि नोटबंदी के बादयानी 8 नवंबर से एटीएम से निकासी की सीमा 2000 कर दीगयी थी जिसे बाद में निकासी सीमा बढ़ा कर क्रमश: 2500 रुपये और फिर उसके बाद 4500 रुपये और फिर 10 हजार रुपये कर दिया था.

आरबीआइ ने चालू खाते के लिए साप्ताहिक नकदी निकासी सीमा एक लाख रुपये को भी समाप्त कर दिया है और खाताधारी अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकेंगे. जानकारों की मानें तो इससे कारोबारियों को फायदा होगा.यह फैसला त्वरित प्रभाव से लागू हो गया है.

गौर हो कि पिछले दिनों एटीएम से निकासी सीमा को बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति दिन कर दिया था लेकिन बचत बैंक खातों के लिए साप्ताहिक निकासी की सीमा 24,000 रुपये ही रखी गयी थी. वहीं, चालू खाताधारियों के लिए यह सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola