शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे तेज हुआ रुपया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 11:58 AM
मुंबई : निर्यातकों की ओर से शुक्रवार की सुबह डॉलर की बिकवाली का जोर दिखने से भारतीय रुपये की विनिमय दर प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे तेज हो कर 68.03 रुपये पर चल रही थी. बाजार पर इस अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस संकेत का भी असर दिखा कि वहां नीतिगत […]
मुंबई : निर्यातकों की ओर से शुक्रवार की सुबह डॉलर की बिकवाली का जोर दिखने से भारतीय रुपये की विनिमय दर प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे तेज हो कर 68.03 रुपये पर चल रही थी. बाजार पर इस अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस संकेत का भी असर दिखा कि वहां नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी किये जाने से पहले वह आर्थिक हालात का जायजा लेगा.
माना जा रहा है कि अमेरिका में मौद्रिक नीति सख्त किये जाने की प्रक्रिया इस साल धीमी ही रहेगी. इससे अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डालर में नरमी दिखी. स्थानीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती गिरावट के कारण विदेशी विनिमय बाजार में रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा. गुरुवार को रुपया 5 पैसे कमजोर हो कर 68.13 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स शुक्रवार को शुरु में करीब 81 अंक गिरकर 27228 के करीब चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










