ePaper

ऑटोकार परफॉर्मेंस शो में आज से शुरू होगी मारुति-महिंद्रा में टक्कर, KUV100 पर दम दिखायेगी इग्निस

Updated at : 19 Jan 2017 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटोकार परफॉर्मेंस शो में आज से शुरू होगी मारुति-महिंद्रा में टक्कर, KUV100 पर दम दिखायेगी इग्निस

मुंबई : देश की उद्योग नगरी मुंबई में 19 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले ऑटोकार परफॉर्मेंस शो में गुरुवार से महिंद्रा और मारुति के बीच जोरदार टक्कर होगी. इस शो में हाल ही में मारुति की ओर से पेश की गयी इग्निश और महिंद्रा की ओर लॉन्च की गयी KUV100 को सजाकर पेश […]

विज्ञापन

मुंबई : देश की उद्योग नगरी मुंबई में 19 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले ऑटोकार परफॉर्मेंस शो में गुरुवार से महिंद्रा और मारुति के बीच जोरदार टक्कर होगी. इस शो में हाल ही में मारुति की ओर से पेश की गयी इग्निश और महिंद्रा की ओर लॉन्च की गयी KUV100 को सजाकर पेश किया जायेगा. सही मायने में मारुति ने छोटी कारों के सेग्मेंट में महिंद्रा की KUV100 को टक्कर देने के लिए ही बाजार में इग्निस को उतारने का फैसला किया है. मारुति की छोटी कारों में चार तरह के मॉडल सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा पहले से ही बाजार में उपलब्ध है.

मारूति की ओर से बाजार में पेश की गयी इग्निस के पेट्रोल इंजन की शुरुआती कीमत 4.59 लाख रुपये से लेकर डीजल इंजन 7.80 लाख रुपये तक रखी गयी है. मारुति की इग्निस में दो एयरबैग के साथ रूमी केबिन, मनोरंजन के अत्याधुनिक साधन, कार में ऑटो एंड्रॉयड, एप्पल कार प्ले, मिरर लिंक, रिवर्स कैमरा, ऑटो क्लाइमेट और ड्राइवर की सीट पर हाइट एडजस्टमेंट सिस्टम आदि की सुविधा दी गयी है.

दिल्ली के शोरूम्स में मारुति के पेट्रोल इंजन की इग्निस और महिंद्रा की KUV100 की कीमतें

मारुति इग्निस महिंद्रा KUV100

सिग्मा M/T-4.59 लाख रुपये K2 M/T 6 सीटर- 4.58 रुपये
डेल्टा एएमटी- 5.74 लाख रुपये K4 M/T 5 सीटर – 5.03 रुपये
जेटा M/T- 5.75 लाख रुपये K4 M/T 6 सीटर-5.09 लाख रुपये
अल्फा M/T- 6.69 लाख रुपये K4+ M/T 6 सीटर- 5.31 लाख रुपये

दिल्ली के शोरूम्स में मारुति के डीजल इंजन की इग्निस और महिंद्रा की KUV100 की कीमतें

मारुति इग्निस महिंद्रा KUV100

डेल्टा M/T – 6.39 लाख रुपये K2 M/T 6 सीटर- 5.54 लाख रुपये
डेल्टा एएमटी – 6.94 लाख रुपये K2+ M/T 6 सीटर- 5.76 लाख रुपये
जेटा M/T – 6.91 लाख रुपये K4 M/T 5 सीटर – 5.88 लाख रुपये
जेटा एएमटी – 7.46 लाख रुपये K4 M/T 6 सीटर – 5.95 लाख रुपये
अल्फा M/T – 7.80 लाख रुपये K4+ M/T 5 सीटर – 6.11 लाख रुपये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola