जियो की मुफ्त पेशकश अनुचित प्रतिस्पर्धा : एयरटेल

Updated:
विज्ञापन
जियो की मुफ्त पेशकश अनुचित प्रतिस्पर्धा : एयरटेल

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि रिलायंस जियो की मुफ्त पेशकश से क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसने बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा कर दी है जिसे कंपनी ने अदालत में चुनौती दी है. रिलायंस जियो की मुफ्त 4जी सेवा के भारती एयरटेल पर प्रभाव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि रिलायंस जियो की मुफ्त पेशकश से क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसने बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा कर दी है जिसे कंपनी ने अदालत में चुनौती दी है.

रिलायंस जियो की मुफ्त 4जी सेवा के भारती एयरटेल पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मित्तल ने कहा, ‘‘एक समस्या है. यदि कोई बड़ी चीज मुफ्त में दी जाती है, तो उससे प्रतिस्पर्धा करना काफी मुश्किल होता है. यह अनुचित प्रतिस्पर्धा है जिस पर मीडिया और अदालतों के जरिये चर्चा हो रही है. वह यहां कोटक महिंद्रा बैंक के साथ भागीदारी में एयरटेल भुगतान बैंक के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. एयरटेल ने रिलायंस जियो की मुफ्त 4जी सेवा को दिसंबर से आगे बढ़ाने के खिलाफ याचिका दायर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola