ePaper

डिजिटल मोड से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर 0.75 फीसदी की छूट, टोल में 10 फीसदी की छूट

Updated at : 08 Dec 2016 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल मोड से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर 0.75 फीसदी की छूट, टोल में 10 फीसदी की छूट

नयी दिल्‍ली : नोटबंदी की घोषणा के बाद केंद्र सरकार देश को कैशलेस की ओर ले जाने की तैयारी में है और इसी के अगले चरण में आज सरकार ने 11 बड़ी घोषणाएं की है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर डिजिटल पेमेंट से जुड़ी 11 बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. वित्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : नोटबंदी की घोषणा के बाद केंद्र सरकार देश को कैशलेस की ओर ले जाने की तैयारी में है और इसी के अगले चरण में आज सरकार ने 11 बड़ी घोषणाएं की है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर डिजिटल पेमेंट से जुड़ी 11 बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया.

वित्त मंत्री ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि पेट्रोल पंप पर डिजिटल मोड से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लोगों को भारी छूट मिलेगी. उन्‍होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर डिजिटल भुगतान पर लोगों को 0.75 फीसदी की छूट मिलेगी.

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने देशभर के सभी नेशनल हाइवे पर टोल प्‍लाजा में भी भारी छूट का ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा कि अगर लोग टोल में डिजिटल मोड से पैसों की भुगतान करते हैं तो उन्‍हें 10 फीसदी की छूट मिलेगी. इसके अलावा भी वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola