ePaper

नोटबंदी के बाद डाकघरों में जमा हुए 32,631 करोड़ रुपये

Updated at : 27 Nov 2016 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद डाकघरों में जमा हुए 32,631 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : सरकार द्वारा 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद देशभर में करीब 1.55 लाख डाकघरों में 32,631 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है. डाक विभाग के सचिव बी वी सुधाकर ने कहा कि इस दौरान डाकघरों ने 3,680 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले हैं. उन्‍होंने बताया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार द्वारा 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद देशभर में करीब 1.55 लाख डाकघरों में 32,631 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है. डाक विभाग के सचिव बी वी सुधाकर ने कहा कि इस दौरान डाकघरों ने 3,680 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले हैं. उन्‍होंने बताया कि 10 नवंबर से 24 नवंबर के दौरान हमने 3,680 करोड़ रुपये मूल्य के 578 लाख नोट बदले हैं. वहीं इस दौरान 43.48 लाख 500 और 1,000 के नोट जमा किये गये. इनका मूल्य 32,631 करोड़ रुपये बैठता है.

सुधाकर ने कहा कि कुल 1.55 लाख डाकघर इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इनमें से 1.30 लाख डाकघर ग्रामीण इलाकों में तथा 25,000 शहरी और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में हैं. सुधाकर ने बताया कि इसी अवधि में डाकघरों से 3,583 करोड़ रुपये की राशि निकाली गयी. यह पूछे जाने पर कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में कितने नोट बदले गये और कितने जमा हुए,

सुधाकर ने कहा कि 88 प्रतिशत डाकघर ग्रामीण इलाकों में हैं. इस लिहाज से ज्यादातर लेनदेन ग्रामीण इलाकों में हुआ है. उन्‍होंने कहा कि विभाग ने इस बात की विशेष व्यवस्था की है कि नकदी ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में पहुंच सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola