नोटबंदी पर रतन टाटा ने दी मोदी सरकार को नसीहत
Updated at : 24 Nov 2016 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने सरकार से कहा है कि वह नोटबंदी के मद्देनजर गरीबों की दिक्कतें कम करने के लिए विशेष राहत कदमों पर विचार करे जैसे कि आमतौर पर राष्ट्रीय आपदा के समय किया जाता है. टाटा ने ट्वीटर पर लिखा है,‘ सरकार नये नोटों को चलन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने सरकार से कहा है कि वह नोटबंदी के मद्देनजर गरीबों की दिक्कतें कम करने के लिए विशेष राहत कदमों पर विचार करे जैसे कि आमतौर पर राष्ट्रीय आपदा के समय किया जाता है.
टाटा ने ट्वीटर पर लिखा है,‘ सरकार नये नोटों को चलन में लाने के लिए अपनी तरफ से श्रेष्ठ प्रयास कर रही है पर वह उस तरह के विशेष कदमों पर विचार कर सकती है जैसे आमतौर पर राष्ट्रीय आपदा के समय किए जाते हैं. ‘ उन्होंने लिखा है कि समाज के निर्धनतम तबके को छोटे अस्पतालों में आपात हेल्थकेयर, इलाज व उनकी दैनिक जरुरतों को पूरा करने के लिए विशेष कदमों पर विचार किया जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि सरकार ने नोटबंदी के तहत 500 व 1000 रुपये के मौजूदा नोटों को चलन से बाहर कर दिया है. इस कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है. टाटा ने सरकार के इस कदम से विशेष आम लोगों व गरीब तबके को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई है. उल्लेखनीय है कि टाटा ने इसी सप्ताह सरकार के इस कदम की सराहना की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




