इशात हुसैन की अध्यक्षता में TCS के निदेशक मंडल की बैठक, निदेशकों ने चुप्पी साधी

मुंबई: टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टीसीएस के निदेशक मंडल की आज बैठक हुई. नवनियुक्त चेयरमैन इशात हुसैन की अध्यक्षता में यह पहली बैठक थी. हालांकि बर्खास्त चेयरमैन साइरस मिस्त्री इसमें शामिल नहीं हुए. वह निदेशक बने हुए हैं.देश के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी के निदेशक मंडल की मुंबई स्थित उसके कार्यालय में बैठक […]
मुंबई: टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टीसीएस के निदेशक मंडल की आज बैठक हुई. नवनियुक्त चेयरमैन इशात हुसैन की अध्यक्षता में यह पहली बैठक थी. हालांकि बर्खास्त चेयरमैन साइरस मिस्त्री इसमें शामिल नहीं हुए. वह निदेशक बने हुए हैं.देश के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी के निदेशक मंडल की मुंबई स्थित उसके कार्यालय में बैठक हुई. यह बैठक प्रवर्तक टाटा संस द्वारा मिस्त्री की जगह हुसैन को नियुक्त किये जाने के कुछ दिनों बाद हुई है. साथ ही उन्हें निदेशक पद से हटाने के लिये विशेष शेयरधारकों की बैठक की घोषणा के बाद यह बैठक हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




