टाटा संस ने एस पद्मनाभन को एचआर प्रमुख नियुक्त किया

मुंबई : टाटा संस ने अपने चेयरमैन साइरस मिस्त्री को हटाने के सप्ताह भर बाद ही कई संगठनात्मक बदलावों की घोषणा आज की. इसके तहत एस पद्मनाभन को समूह मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख बनाया गया है. इसी तरह मिस्त्री के कार्यकाल में पूर्व टाटा ब्रांड कस्टोडियन मुकुंद राजन को अमेरिका, सिंगापुर, दुबई व चीन में […]
मुंबई : टाटा संस ने अपने चेयरमैन साइरस मिस्त्री को हटाने के सप्ताह भर बाद ही कई संगठनात्मक बदलावों की घोषणा आज की. इसके तहत एस पद्मनाभन को समूह मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख बनाया गया है. इसी तरह मिस्त्री के कार्यकाल में पूर्व टाटा ब्रांड कस्टोडियन मुकुंद राजन को अमेरिका, सिंगापुर, दुबई व चीन में टाटा संस के प्रतिनिधि कार्यालयों के विदेश परिचालन की जिम्मेदारी दी गयी है.
राजन को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है. वे नैतिकता व सततता से जुड़े मुद्दे भी देख रहे हैं.
टाटा संस ने एक बयान में कहा है कि हरीश भट्ट को टाटा ब्रांड के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी दी गयी है. इसके अनुसार,‘ अंतरिम व्यवस्था में वह रणनीति व व्यापार विकास के कामकाज पर भी निगाह रखेंगे. ‘ पद्मनाभन फिलहाल टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप की अगुवाई कर रहे हैं. उन्हें समूह मानव संसाधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




