ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 6 प्रतिशत बढ़ा, बोनस शेयर की घोषणा

नयी दिल्ली : तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम :ओएनजीसी: का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाहीमें 6 प्रतिशतबढ़ गया. कंपनी ने सरकार के विनिवेश से पहले तरलताबढ़ाने को बोनस शेयर की घोषणा की है. शेयर बाजारों को भेजी सूचनामें कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाहीमें उसका शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढकर 4,681.39 करोड़ रुपये […]
नयी दिल्ली : तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम :ओएनजीसी: का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाहीमें 6 प्रतिशतबढ़ गया. कंपनी ने सरकार के विनिवेश से पहले तरलताबढ़ाने को बोनस शेयर की घोषणा की है. शेयर बाजारों को भेजी सूचनामें कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाहीमें उसका शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढकर 4,681.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने मौजूदा पांच रुपये के प्रत्येक दो शेयराें पर एक नया बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है.
चूंकि कंपनी की लगभग समूची 14,000 करोड़ रुपये की नकदी भविष्य की परियोजनाआें तथा पूंजीगत खर्च के लिए रखीगयी है. ऐसे में ओएनजीसी ने शेयरधारकाें को आय के लिए नकद लाभांश के बजाय बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 4.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




