ePaper

मिस्त्री को हटाने के खिलाफ कानूनी कारवाई पर निर्णय नहीं

Updated at : 25 Oct 2016 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
मिस्त्री को हटाने के खिलाफ कानूनी कारवाई पर निर्णय नहीं

नयीदिल्ली : साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से अचानक हटाये जाने के एक दिन बाद शापूरजी पलोंजी ने कहा है कि वह ‘‘विभिन्न परिस्थितियों’ को लेकर अध्ययन कर रही है और फिलहाल इस फैसले के खिलाफ कानूनी कारवाई के बारे में उसने कोई निर्णय नहीं लिया है. टाटा संस के बोर्ड में […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से अचानक हटाये जाने के एक दिन बाद शापूरजी पलोंजी ने कहा है कि वह ‘‘विभिन्न परिस्थितियों’ को लेकर अध्ययन कर रही है और फिलहाल इस फैसले के खिलाफ कानूनी कारवाई के बारे में उसने कोई निर्णय नहीं लिया है. टाटा संस के बोर्ड में शापूरजी पलोंजी 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अकेलीबड़ी शेयरधारक है.

साइरस मिस्त्री बोर्ड में उसी के नुमाइंदे हैं. टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है. शापूरजी ने कहा है कि वह जो भी रास्ता अपनायेगी और जब भी जरूरी होगा इस बारे में वक्तव्य जारी किया जायेगा. भवन निर्माण क्षेत्र की इस कंपनी ने ई-मेल से भेजे वक्तव्य में कहा है, ‘‘न तो शापूरजी पलोंजी समूह और न ही साइरस मिस्त्री ने अभी कोई वक्तव्य दिया है. परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है. मीडिया में कानूनी कारवाई को लेकर चल रही अटकलों का फिलहाल मौजूदा स्थिति में कोई आधार नहीं है. जब भी सार्वजनिक वक्तव्य देने की जरूरत होगी, उस समय ऐसा किया जायेगा.’

तेजी से बदले घटनाक्रम में कल साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया. उनके स्थान पर रतन टाटा को फिर से समूह का अंतरिम चेयरमैन बना दिया गया. इससे टाटा संस के एकमात्र सबसेबड़े शेयरधारक और समूह के संस्थापक परिवार के बीच विवाद की आशंका व्यक्त की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola