हवाई सफर के दौरान सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 पर बैन !

Updated:
विज्ञापन
हवाई सफर के दौरान सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 पर बैन !

नयी दिल्ली : दुनियाभर में सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 की बैटरी विस्फोट की खबरों के बीच आज भारत सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 को हवाई सफर के दौरान प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. हालांकि डीजीसीए ने कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 को हैंड बैग्स में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनियाभर में सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 की बैटरी विस्फोट की खबरों के बीच आज भारत सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 को हवाई सफर के दौरान प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. हालांकि डीजीसीए ने कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट -7 को हैंड बैग्स में यात्री ले जा सकेंगे लेकिन फ्लाइट के दौरान स्विच ऑफ रखना होगा. नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि भविष्य में इस फैसले में बदलाव किया जा सकता है.

गैलेक्सी नोट -7 को सैमसंग ने किया था रिकॉल
सैमसंग कंपनी ने गैलेक्सी नोट -7 को रिकॉल करने का फैसला लिया था. सैमसंग मोबाइल डिवीजन के हेड कोह डोंग जॉन ने आज शुक्रवार को बताया कि दुनिया के दस देशों में फिलहाल इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. उन्होंने इस घोषणा के साथ बैटरी फटने की शिकायत पर ग्राहकों से माफी मांगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola