ePaper

महिंद्रा ने पेश की ''हाइब्रिड स्कोर्पियो'', कीमत 9.74 लाख रुपये

Updated at : 20 Jul 2016 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
महिंद्रा ने पेश की ''हाइब्रिड स्कोर्पियो'', कीमत 9.74 लाख रुपये

नयी दिल्ली : घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपने स्कोर्पिया मॉडल की नई पीढी का हाइब्रिड संस्करण पेश किया. इसकी कीमत 9.74 लाख रुपये से 14.01 लाख रुपये (नवी मुंबई ) के शोरूम में कीमत के बीच है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संस्करण में कंपनी ने ‘बुद्धिमता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपने स्कोर्पिया मॉडल की नई पीढी का हाइब्रिड संस्करण पेश किया. इसकी कीमत 9.74 लाख रुपये से 14.01 लाख रुपये (नवी मुंबई ) के शोरूम में कीमत के बीच है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संस्करण में कंपनी ने ‘बुद्धिमता पूर्ण हाइब्रिड’ तकनीक इस्तेमाल किया है जो गाड़ी की ईंधन खपत को सात प्रतिशत तक कम करती है क्योंकि यह इंजन को गति बढाने के दौरान इलैक्ट्रिक शक्ति प्रयोग करने में मदद करती है.

साथ ही इसमें स्वत: इंजन बंद करने की तकनीक लगाई गई है जो गाडी के खड़े रहने की स्थिति में इंजन बंद कर देती है और दुबारा चालू करने के लिए ब्रेक ऊर्जा का प्रयोग करती है अन्यथा यह ऊर्जा बेकार ही चली जाती थी.कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी (ऑटोमोटिव) प्रवीण शाह ने कहा कि ईंधन खपत कम करके नई ‘बुद्धिमता पूर्ण हाइब्रिड’ स्कोर्पियो के मालिक एक बेहतर स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण करने में मदद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola