ePaper

पेट्रोल 2.25 रुपये व डीजल 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता

Updated at : 15 Jul 2016 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल 2.25 रुपये व डीजल 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता

नयी दिल्ली: कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी के बीच पेट्रोल के दाम आज 2.25 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 42 पैसे प्रति लीटर घटाए दिए गए. इस महीने पेट्रोल डीजल के दाम में यह दूसरी कटौती है.देश की सबसे बडी ईंधन खुदरा कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि कटौती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी के बीच पेट्रोल के दाम आज 2.25 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 42 पैसे प्रति लीटर घटाए दिए गए. इस महीने पेट्रोल डीजल के दाम में यह दूसरी कटौती है.देश की सबसे बडी ईंधन खुदरा कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि कटौती आज मध्यरात्रि से प्रभावी होगी. इससे दिल्ली में पेट्रोल के दाम अब 64.76 रुपये से घटकर 62.51 रुपये प्रति लीटर जो जायेंगे.

इसी तरह डीजल के दाम मौजूदा 54.70 रुपये से घटकर 54.28 रुपये प्रति लीटर रहेंगे. इन दामों में इसी महीने यह दूसरी कटौती है. इससे पहले एक जुलाई को पेट्रोल के दाम 89 पैसे जबकि डीजल के दाम 49 पैसे प्रति लीटर घटाए गए थे. जबकि इससे पहले एक मई से लेकर दाम में चार बार वृद्धि हुई थी.
इंडियन आयल ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल व डीजल के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मूल्यों तथा रुपये-अमेरिकी डालर विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए यह कटौती की गई है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola