सरकार को दो साल में 43,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला

मुंबई: आयकर विभाग ने पिछले दो वित्त वर्षों में 43,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है. राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने अपनी जांचों के जरिये पिछले दो वित्त वर्षों में 43,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है. अधिया ने […]
मुंबई: आयकर विभाग ने पिछले दो वित्त वर्षों में 43,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है. राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने अपनी जांचों के जरिये पिछले दो वित्त वर्षों में 43,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है. अधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें से 21,000 करोड़ रुपये की आय का विभाग की छापेमारी में पता लगा, जबकि शेष 22,000 करोड रुपये का खुलासा विभिन्न सर्वे से हुआ.” उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पैसा कंपनियों है या व्यक्तिगत लोगों है. उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग इस अघोषित राशि पर कर की गणना कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीयों के विदेशी खातों में 13,000 करोड़ रुपये के कालेधन पर 120 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




