ePaper

वैट में कटौती के बाद कार हुई सस्ती

Updated at : 24 May 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
वैट में कटौती के बाद कार हुई सस्ती

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड और मारति सुजुकी इंडिया की मध्यम आकार की सेडान सियाज तथा बहुउद्देश्यीय वाहन अर्टिगा के दाम घट गए हैं . इन वाहनों के डीजल संस्करणों में माइक्रो हाइब्रिड प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है. दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) घटा दिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड और मारति सुजुकी इंडिया की मध्यम आकार की सेडान सियाज तथा बहुउद्देश्यीय वाहन अर्टिगा के दाम घट गए हैं . इन वाहनों के डीजल संस्करणों में माइक्रो हाइब्रिड प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है. दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) घटा दिया है. दिल्ली में वैट की दर 12.5 से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने के बाद टोयोटा किर्लोस्कर की कैमरी हाइब्रिड के दाम 2.3 लाख रुपये कम हो गए हैं. पहले इस वाहन का दाम 33.2 लाख रुपये था जो अब दिल्ली शोरुम में घटकर 30.9 लाख रपये रह गया है.

इसी तरह वैट कटौती के बाद दिल्ली में मारुति की सियाज की कीमत में 68,534 रुपये तक की कटौती होगी. इसके विभिन्न संस्करणों का दाम अब 7.68 से 9.59 लाख रुपये होगा. पहले इसकी कीमत 8.23 लाख से 10.28 लाख रुपये थी. वहीं एचएचवीएस प्रौद्योगिकी (हाइब्रिड) प्रौद्योगिकी वाली अर्टिका की कीमत में 61,891 रुपये तक की कमी आएगी. अब इस वाहन का दाम 7.08 लाख से 8.66 लाख रुपये रह गया है. पहले दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 7.58 लाख से 9.28 लाख रुपये के बीच थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola