7th Pay Commission: सरकारी कर्मियों के DA Hike का बकाया पैसा आ गया, देख लें अकाउंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2022 7:52 AM
7th Pay Commission: केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी डीए (DA/Dearness Allowance) में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है. देश के कई राज्यों में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों जितना, यानी 34% है.
7th Pay Commission News: सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी आयी है. केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने भी डीए (DA/Dearness Allowance) में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है. देश के कई राज्यों में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों जितना, यानी 34% है. अब महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को गुड न्यूज दी है. महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों के खाते में बकाया एरियर की तीसरी किस्त जारी कर दी है. बताते चलें कि इससे पहले बकाया डीए की दो किस्तें कर्मचारियों के खाते में आ चुकी हैं. मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त देने का ऐलान पहले ही कर दिया था. यही नहीं, सरकार जल्द ही चौथी किस्त का भी ऐलान कर सकती है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में वर्ष 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ ही जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी गई थीं. सरकार की ओर से यह तय हुआ कि वर्ष 2019-20 से 5 सालों में और पांच किस्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा. इसके तहत अब तक कर्मचारियों के खाते में बकाये की दो किस्तें डाली जा चुकी हैं. अब तीसरी किस्त खाते में आने लगी है. कर्मचारियों के लिए इसके बाद चौथी और पांचवीं किस्त बाकी रह जाएगी, जिसे आनेवाले दिनों में कर्मचारियों के खाते में डाल दिया जाएगा.
Also Read: 7th Pay Commission के बाद क्या मोदी सरकार कर रही 8th Pay Commission की तैयारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31% डीए का लाभ मिल रहा है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत महाराष्ट्र राज्य सरकार के कर्मचारियों के खाते में बकाये एरियर के पैसे आने शुरू हो गए हैं. सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की मौज हो गई है. अगर आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं, तो अपना खाता चेक कर लें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके तहत ग्रुप ए के कर्मचारियों को 30 से 40 हजार रुपये का फायदा होगा. ग्रुप बी वाले कर्मचारियों को 20 से 30 हजार रुपये का फायदा होगा. तो, ग्रुप सी वाले कर्मचारियों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा.
Also Read: 7th Pay Commission: सैलरी के एरियर से बढ़ गया टैक्स का बोझ? तो इस नियम से मिलेगी छूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










