7th Pay Commission: रेलवे ने भी बढ़ाया DA, 14 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission, DA Hike: भारतीय रेलवे (Indian Railway) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे की तरफ से जल्द ही कर्मचारियों को मोटा पैसा मिलेगा. दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों की सैलरीबढ़ाने (DA Hike) के आदेश दे दिये हैं.
7th Pay Commission, DA Hike: भारतीय रेलवे (Indian Railway) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे की तरफ से जल्द ही कर्मचारियों को मोटा पैसा मिलेगा. दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों की सैलरीबढ़ाने (DA Hike) के आदेश दे दिये हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रेलवे ने सभी जोन के कर्मचारियो का डीए (DA) और पेंशनर्स का डीआर (DR) बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया है. रेववे कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर मिलेगा.
गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया गया था. केन्द्र सरकार के डीए में इजाफे के बाद कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी हो गया है. इसके बाद रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से बढ़ाये गए डीए से रेलवे के करीब 14 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा.
डीए और डीआर बढ़कर 34 फीसदी हो गए: बता दें कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुताबिक अभी हाल में ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन में DA और DR 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गयी. इजाफा जनवरी 2022 से मानी जाएगी. यानी कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर भी मिलेगा.
DA बढ़ने के बाद इतनी बढ़ जायेगी सैलरी: गौरतलब है कि, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाएगा. ऐसे में, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है, तो पहले 31 फीसदी की दर से उसे 5,580 रुपये डीए मिल रहा था. लेकिन अब 34 फीसदी की दर से डीए मिलेगा. इस तरह उसके वेतन में 6,120 रुपये डीए मिलेगा. यानी 34 फीसदी डीए होने के बाद कर्मचारी की सैलरी में 540 रुपये का इजाफा होगा.
Also Read: Sri Lanka Crisis: अब आगे क्या होगा ? श्रीलंका में कर्फ्यू हटते ही सड़क पर उतरे लोग, हिंसा शुरू
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




