7th Pay Commission: नये साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
7th Pay Commission: नये साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी की उम्मीद

बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नये साल में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. डीए को लेकर सरकार साल में दो बाद फैसला लेती है. एक तो जुलाई में और दूसरा जनवरी में.

विज्ञापन

7th Pay Commission: साल 2023 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कर्मचारियों को नये साल का तोहफा दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीएम में बढ़ोतरी कर सकती है. यही नहीं बकाये डीए का भुगतान भी कर सकती है.

नये साल में बढ़ सकता है 4 फीसदी तक डीए

बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नये साल में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. डीए को लेकर सरकार साल में दो बाद फैसला लेती है. एक तो जुलाई में और दूसरा जनवरी में. जुलाई 2022 में केंद्र सरकार कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी का तोहफा दे चुकी है. अब जनवरी 2023 में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है. अगर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो कर्मचारियों का डीए 38 से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा.

बकाया डीए के भुगतान पर भी फैसला ले सकती है सरकार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया डीए भुगतान पर भी फैसला ले सकती है. पिछले 18 महीने से कर्मचारियों के डीए भुगतान का मामला अटका हुआ है. मालूम हो जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए लंबित है. जिसके भुगतान की मांग लगातार हो रही है.

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा संभाल चुकीं शालिनी, आज करती हैं ये काम, ऐसी है संघर्ष की कहानी
Also Read: 7th Pay Commission: हेमंत सरकार के फैसले से विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मियों की निकली लॉटरी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola