छोटे कस्बों में खुलेगा बीपीओ सेंटर, लाखों लोगों को मिलेंगी नौकरियां
Updated at : 03 May 2016 3:39 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने छोटे कस्बों में काल सेंटर स्थापित करने की इच्छुक कंपनियों से बोली आमंत्रित करते हुए टेंडर जारी किया है. ये काल सेंटर भारत बीपीओ प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय समर्थन से स्थापित किए जाने हैं. सरकारी टेंडर के अनुसार साफ्टेवयर टेक्नोलाजी पार्क्स आफ इंडिया (एसटीपीआई) भारत बीपीओ प्रोत्साहन योजना (आईबीपीएस) के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार ने छोटे कस्बों में काल सेंटर स्थापित करने की इच्छुक कंपनियों से बोली आमंत्रित करते हुए टेंडर जारी किया है. ये काल सेंटर भारत बीपीओ प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय समर्थन से स्थापित किए जाने हैं.
सरकारी टेंडर के अनुसार साफ्टेवयर टेक्नोलाजी पार्क्स आफ इंडिया (एसटीपीआई) भारत बीपीओ प्रोत्साहन योजना (आईबीपीएस) के तहत बीपीओ:आईटीईएस परिचालन स्थापित करने की इच्छुक कंपनियों से आग्रह प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित करता है.डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आईबीपीएस के तहत पात्र कंपनियों को व्यावहार्यता अंतर वित्तपोषण के रुप में वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाती है. सरकार के इस कदम से छोटे शहरों में लाखों नौकरियां आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




