सरकार ने ऑनलाइन खुदरा मंडी प्लेटफार्म में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति दी

नयी दिल्ली: सरकार ने आज आनलाइन खुदरा बाजार मंच के क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दे दी है ताकि देश में और अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करना है. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के दिशानिर्देशों में यह स्पट है कि माल रख कर ई-कामर्स के जरिए उसकी खुदरा […]
नयी दिल्ली: सरकार ने आज आनलाइन खुदरा बाजार मंच के क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दे दी है ताकि देश में और अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करना है. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के दिशानिर्देशों में यह स्पट है कि माल रख कर ई-कामर्स के जरिए उसकी खुदरा बिक्री के माडल में एफडीआई की अनुमति नहीं होगी. गौरतलब है कि वैश्विक आन लाइन खुदरा कंपनियां आमेजन और ईबे आदि भारत में ऑनलाइन मार्केट मंच का परिचालन कर रही हैं. इस क्षेत्र में फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी घरेलू कंपनियों में भी विदेशी कंपनियों का निवेश है. पर विभिन्न ऑनलाइन रिटेल माडलों में एफडीआई को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










