छोटी बचत करने वालों को झटका, PPF, किसान विकास पत्र व एनएससी के ब्याज दर में भारी कटौती

Updated:
विज्ञापन
छोटी बचत करने वालों को झटका, PPF, किसान विकास पत्र व एनएससी के ब्याज दर में भारी कटौती

नयी दिल्ली : सरकार ने लघु बचत करने वालों के सपनों को झटका दिया है. सरकार के इस कदम से करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों पर असर पड़ेगा. सरकार ने लोक भविष्य निधि पीपीएफ पर ब्याज दर को 8.7 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दी है. अब पीपीएफ जमा करने वालों को पहले वाला ब्याज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने लघु बचत करने वालों के सपनों को झटका दिया है. सरकार के इस कदम से करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों पर असर पड़ेगा. सरकार ने लोक भविष्य निधि पीपीएफ पर ब्याज दर को 8.7 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दी है. अब पीपीएफ जमा करने वालों को पहले वाला ब्याज दर नहीं मिल पायेगा. भविष्य निधि में पैसा जमाकर भविष्य के सपने संजोने वाले लोगों के लिये नरेंद्र मोदी की सरकार ने ब्याज दर कम करने का काम किया है.

वहीं दूसरी ओर सरकार ने किसान विकास पत्र को डाकघर के माध्यम से गरीब किसान या मध्यम वर्गीय परिवार के लोग खरीदते थे उन्हें भी झटका लगा है.सरकार ने किसान विकास पत्र पर मिलने वाली ब्याज दर को 8.7 प्रतिशत से घटाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया है. साथ ही पांच साल की अवधि के लिये अपना पैसा निवेश करने वाला एनएससी जिसे नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट कहा जाता है उसपर भी ब्याज दर को घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola