ePaper

बैंक ऑफ इंडिया को 1,505 करोड़ रुपये का तिमाही नुकसान

Updated at : 11 Feb 2016 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया को 1,505 करोड़ रुपये का तिमाही नुकसान

नयी दिल्ली: सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,505.58 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दिखाया है. वसूल नहीं हो रहे कर्जो के लिए अधिक प्रावधान करने के कारण उसे घाटे का सामना करना पड़ा है.पिछले साल अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक को 1,733.80 का शुद्ध […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,505.58 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दिखाया है. वसूल नहीं हो रहे कर्जो के लिए अधिक प्रावधान करने के कारण उसे घाटे का सामना करना पड़ा है.पिछले साल अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक को 1,733.80 का शुद्ध लाभ हुआ था.

बंबई शेयर बाजार को आज दी गयी जानकारी के अनुसार आलोच्य अवधि में बैंक की कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि के 11,947.45 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 11,086.95 रही. बैंक ने इस बार तीसरी तिमाही में अवरद्ध ऋण खातों (एनपीए) के लिए 3,603 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जो एक साल पहले के 1,580 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुने से भी अधिक है.

बैंक की सकल एनपीए कुल ऋण के 9.18 प्रतिशत तक पहुंच गयी जो एक साल पहले 4.07 प्रतिशत पर थी. इसी तरह शुद्ध एनपीए 2.50 प्रतिशत की तुलना में बढ़ कर 5.25 प्रतिशत पर पहुंच गया. बैंक का शेयर आज दोपहर 6.79 प्रतिशत गिर कर 84.45 रुपये पर चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola