ePaper

रतन टाटा ने विशिष्ट चाय कंपनी टीबॉक्स में किया निवेश

Updated at : 27 Jan 2016 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
रतन टाटा ने विशिष्ट चाय कंपनी टीबॉक्स में किया निवेश

नयी दिल्ली : शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा ने विशिष्ट चाय कंपनी, टीबॉक्स में निवेश किया है. गौरतलब है कि उन्होंने हाल में वैश्विक स्तर पर विभिन्न स्टार्टअप में निवेश किया है. टाटा ने इस स्टार्टअप में कितना निवेश किया है इसका खुलासा नहीं किया गया है. टीबॉक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी कौशल डगर ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा ने विशिष्ट चाय कंपनी, टीबॉक्स में निवेश किया है. गौरतलब है कि उन्होंने हाल में वैश्विक स्तर पर विभिन्न स्टार्टअप में निवेश किया है. टाटा ने इस स्टार्टअप में कितना निवेश किया है इसका खुलासा नहीं किया गया है. टीबॉक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी कौशल डगर ने कहा, ‘हम टाटा के विचार तथा कारोबारी सूझ-बूझ की प्रशंसा और आदर करते हुए बडे हुए हैं जिससे टाटा समूह वैश्विक स्तर पर पहुंचा.

चाय उद्योग में उनके प्रत्यक्ष अनुभव और संरक्षण से टीबॉक्स को भारत का पहला वैश्विक चाय ब्रांड बनने में मदद मिलेगी.’ टाटा सन्स के मानद अध्यक्ष स्टार्टअप में सक्रियता से निवेश करते रहे हैं चाहे ई-वाणिज्य हो या टैक्सी परिचालन कंपनियां. उन्होंने स्नैपडील, कार्या, अर्बन लैडर, ब्ल्यूस्टोन, कार देखो, सबसे टेक्नोलाजीज, जियोमी और ओला में निवेश किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola