Honda ने कारों के दाम 10,000 रुपये तक बढाये

नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया ने अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये तक बढा दिए हैं. इस तरह से होंडा कार्स भी टोयोटो किर्लोस्कर मोटर, टाटा मोटर्स तथा स्कोडा जैसी उन कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने इस महीने से अपने वाहनों के दाम बढाए हैं. जापान की इस कार कंपनी ने ब्रायो […]
नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया ने अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये तक बढा दिए हैं. इस तरह से होंडा कार्स भी टोयोटो किर्लोस्कर मोटर, टाटा मोटर्स तथा स्कोडा जैसी उन कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने इस महीने से अपने वाहनों के दाम बढाए हैं. जापान की इस कार कंपनी ने ब्रायो के दाम 2,000रुपये बढाये हैं जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत अब 4.27 लाख रुपये से 6.85 लाख रुपये होगी.
इसी तरह होंडा अमेज के दाम 3,500 रुपये बढाए गए हैं और वह अब 5.26 लाख रुपये से 8.56 लाख रुपये में उपलब्ध होगी. कंपनी ने जैज माडल के दाम 4,800 रुपये, मोबिलियो व सिटी के दाम तीन तीन हजार रुपये, प्रीमियम एसयूवी सीआरवी के दाम 10,000 रुपये बढाए हैं. अब इस माडल का दाम 25.23 लाख रुपये हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




