ePaper

भारत में लॉन्च हुआ ‘मोटो जी टर्बो एडिशन’, कीमत 14,499

Updated at : 10 Dec 2015 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में लॉन्च हुआ ‘मोटो जी टर्बो एडिशन’, कीमत 14,499

नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में ‘मोटो जी टर्बो एडिशन’ को लॉन्च किया. इसकी जानकारी कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर दे दी थी. इसके साथ ही एक वीडियो टीजर भी प्रोडक्ट का ट्विटर पर पोस्ट किया गया. इस हैंडसेट को मैक्सिको में लॉन्च किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में ‘मोटो जी टर्बो एडिशन’ को लॉन्च किया. इसकी जानकारी कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर दे दी थी. इसके साथ ही एक वीडियो टीजर भी प्रोडक्ट का ट्विटर पर पोस्ट किया गया.

इस हैंडसेट को मैक्सिको में लॉन्च किया जा चुका है. भारत में इस हैंडसेट की कीमत 14,499 होगी. इस फोन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे 16 मिनट चार्ज करने पर यह छह घंटे तक चलती है. फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है. साथ ही 2जीबी रैम है.
मोटो जी का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा. कंपनी के वेबसाइट में दी गयी जानकारी के मुताबकि मोटरोला ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है. यह कैशबैक का ऑफर 13 दिसंबर तक के लिए लागू होगी. पुराने स्मार्टफोन पर 6,000 की छूट की बात भी कही गयी है. मोटो जी टर्बों , मोटो जी (2015 संस्करण) का अपडेट वर्सन है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola