खुशखबरी: पेट्रोल 58 पैसे सस्ता, डीजल की कीमत में 25 पैसे की कटौती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर कटौती की गयी है. पेट्रोल की कीमत में 58 पैसे तो वहीं डीजल के दाम में 25 पैसे की कटौती की गयी है. कम हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी. यह फैसला अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर हो रहे बदलाव के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर कटौती की गयी है. पेट्रोल की कीमत में 58 पैसे तो वहीं डीजल के दाम में 25 पैसे की कटौती की गयी है. कम हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी. यह फैसला अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर हो रहे बदलाव के कारण लिया गया है. इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में बढोत्तरी की गयी थी लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में आये बदलाव के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गयी पेट्रोल के दाम में 16 जून के बाद पहली बार बढ़ोत्तरी की गई है. इस दौरान लगातार छह बार कीमतों में कटौती की गई थी.
वहीं डीजल के दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले एक अक्टूबर और 16 अक्टूबर को इसके दाम बढ़ाए गए थे. सात नवंबर से सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 1.60 रुपए तथा डीजल पर 0.40 रुपए प्रति लीटर रुपए बढ़ाए थे. अब कम हुई कीमतों से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. डीजल की कीमत में की गयी कटौती का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ेगा. डीजल के दाम में बढोत्तरी होने से महंगाई पर भी असर पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










