ePaper

दिल्ली और बेंगलूरु में होगा स्टार्टअप सम्मेलन

Updated at : 20 Oct 2015 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली और बेंगलूरु में होगा स्टार्टअप सम्मेलन

सिंगापुर : एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख प्रौद्योगिकी उद्यमी एवं निवेशक अगले सप्ताह नवोन्मेष के लिए आकर्षक स्थान और स्टार्टअप के लिए माहौल पर चर्चा करने के लिए भारत में इकट्ठा होंगे. नयी दिल्ली में 27 अक्तूबर को एक सम्मेलन ‘स्टार्टअप कैपिटल्स 2015’ का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 29 अक्तूबर को बेंगलूरु में यह सम्मेलन […]

विज्ञापन

सिंगापुर : एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख प्रौद्योगिकी उद्यमी एवं निवेशक अगले सप्ताह नवोन्मेष के लिए आकर्षक स्थान और स्टार्टअप के लिए माहौल पर चर्चा करने के लिए भारत में इकट्ठा होंगे. नयी दिल्ली में 27 अक्तूबर को एक सम्मेलन ‘स्टार्टअप कैपिटल्स 2015’ का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 29 अक्तूबर को बेंगलूरु में यह सम्मेलन होगा. सिंगापुर के आयोजक स्टार्टअप कैपिटल्स ने आज कहा कि इन सम्मेलनों में नवोन्मेष के लिए आकर्षक स्थानों और उन शहरों में स्टार्टअप के माहौल पर चर्चा होगी जो वैश्विक मानचित्र पर अपनी जगह बना रहे हैं.

इस सम्मेलन में स्टार्टअप से जुडे उद्यमी, उद्योगपति, नवोन्मेषकर्ता, अनुसंधानकर्ता एवं शैक्षणिक विशेषज्ञ के साथ-साथ सरकार के प्रतिनिधि और उद्यमपूंजी से जुडी हस्तियां भी शामिल होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola