ePaper

डॉलर के मुकाबले रुपये में 82 पैसे की जबर्दस्त गिरावट

Updated at : 24 Aug 2015 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये में 82 पैसे की जबर्दस्त गिरावट

मुंबई: वैश्विक मंदी की आशंका बने रहने के कारण शेयर बाजार में गिरावट आने के अनुरुप रपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 66.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो एक दिन की सबसे बडी गिरावट को दर्शाता है.विदेशों में डॉलर में कमजोरी के बावजूद चीन के शेयरों […]

विज्ञापन

मुंबई: वैश्विक मंदी की आशंका बने रहने के कारण शेयर बाजार में गिरावट आने के अनुरुप रपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 66.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो एक दिन की सबसे बडी गिरावट को दर्शाता है.विदेशों में डॉलर में कमजोरी के बावजूद चीन के शेयरों में घबराहटपूर्ण बिकवाली ने उभरते बाजार की मुद्राओं में हलचल ला दी.

पूंजी की सतत निकासी के मद्देनजर अमेरिकी ब्याज दर में वृद्धि के बढते जोखिम के बीच आयातकों और सरकारी बैंकों के डॉलर मांग के कारण रपया दो वर्ष के ताजा निम्न स्तर को छू गया.इस बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली और रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि देश की व्यापक आर्थिक आधारभूत दशा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है.
भारी डॉलर मांग के कारण अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रपया 66.47 रुपये प्रति डॉलर पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के दौरान 66.74 रुपये प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 82 पैसे अथवा 1.25 प्रतिशत की गिरावट प्रदर्शित करता 66.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,624.51 अंक अथवा 5.94 प्रतिशत की गिरावट प्रदर्शित करता 25,741.56 अंक पर बंद हुआ.इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 66.5093 रुपये प्रति डॉलर और 76.2729 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था.पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में गिरावट आई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola