ePaper

जापानी प्रधानमंत्री ने आंध्र की राजधानी ''अमरावती'' के विकास में मदद का भरोसा दिया

Updated at : 07 Jul 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
जापानी प्रधानमंत्री ने आंध्र की राजधानी ''अमरावती'' के विकास में मदद का भरोसा दिया

हैदराबाद : जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को आज भरोसा दिया कि उनका देश राज्य की राजधानी के विकास में हर तकनीकी और संभव वित्तीय मदद देगा. मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां जारी किये गये एक बयान में कहा कि तोक्यो में नायडू के साथ अपनी मुलाकात में अबे […]

विज्ञापन

हैदराबाद : जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को आज भरोसा दिया कि उनका देश राज्य की राजधानी के विकास में हर तकनीकी और संभव वित्तीय मदद देगा. मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां जारी किये गये एक बयान में कहा कि तोक्यो में नायडू के साथ अपनी मुलाकात में अबे ने आंध्र प्रदेश सरकार के निवेश आकर्षित करने से जुडे प्रयासों की तारीफ की.

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने साथ ही अबे को नयी राजधानी अमरावती के आधारशिला रखने के समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उन्हें पत्र लिखेंगे.

बयान के अनुसार, ‘नायडू ने आंध्र प्रदेश-जापान संबंधों के लिए कुछ संस्थागत व्यवस्थाएं करने का भी अनुरोध किया जिसपर जपानी प्रधानमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया.’ नायडू ने अबे को तिरुपति मंदिर का ‘प्रसाद’ और एक शॉल भेंट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola