ePaper

डाटाविंड ने लांच किया 4,999 रुपये का टैबलेट, एक साल का इंटरनेट मुफ्त

Updated at : 30 Jun 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
डाटाविंड ने लांच किया 4,999 रुपये का टैबलेट, एक साल का इंटरनेट मुफ्त

नयी दिल्ली : कनाडा की मोबाइल उपकरण कंपनी डाटाविंड ने आज UbiSlate 7C+Xटैबलेट लांच किया. इस टैबलेट की कीमत 4,999 रुपये है. कंपनी ने यह उपकरण एक साल की मुफ्त इंटरनेट सुविधा सहित रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ भागीदारी में पेश किया है. डाटाविंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, ‘आज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कनाडा की मोबाइल उपकरण कंपनी डाटाविंड ने आज UbiSlate 7C+Xटैबलेट लांच किया. इस टैबलेट की कीमत 4,999 रुपये है. कंपनी ने यह उपकरण एक साल की मुफ्त इंटरनेट सुविधा सहित रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ भागीदारी में पेश किया है. डाटाविंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, ‘आज हमने अपने टैबलेट यूबीआईस्लेट7सीप्ल्सएक्स मुक्त इंटरनेट के साथ पेश किया है.

इसे रिलायंस कम्युनिकेशंस के जीएसएम नेटवर्क पर पेश किया गया है. हम इसकी असेंबलिंग अमृतसर संयंत्र में कर रहे हैं. इसमें प्रयोगकर्ताओं के लिए एक अलग फेसबुक व ईमेल एप्लिकेशन होगा.’ दो सिम वाला यह एंड्रायड आधारित टैबलेट माइक्रोयूएसबी आधारित कीबोर्ड के साथ होगा. यह नापतौल टीवी, प्रिंट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola