नोकिया के साथ हाथ मिलाकर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करेगा एलजी
Updated at : 17 Jun 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एलजी अब नोकिया से टेक्नोलॉजी खरीद कर अपने बाजार को और मजबूत करेगा. स्मार्टफोन के बढ़ते बाजार को देखते हुए एलजी ने अब नोकिया से टेक्नोलॉजी खरीदने का फैसला लिया है. कोरिया की एलजी आधारित कंपनी फिनलैंड की नोकिया से उन सभी टेक्नोलॉजी का करार करेगी. नोकिया ने इस कदम का स्वागत […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एलजी अब नोकिया से टेक्नोलॉजी खरीद कर अपने बाजार को और मजबूत करेगा. स्मार्टफोन के बढ़ते बाजार को देखते हुए एलजी ने अब नोकिया से टेक्नोलॉजी खरीदने का फैसला लिया है. कोरिया की एलजी आधारित कंपनी फिनलैंड की नोकिया से उन सभी टेक्नोलॉजी का करार करेगी. नोकिया ने इस कदम का स्वागत किया है. कंपनी के तरफ से जारी बयान में कहा गया है हम इस तरह के कदम का स्वागत करते है. नोकिया के पास 2 जी, 3 जी और 4 जी मोबाइल के 60 से अधिक लाइसेंस मौजूद है.
नोकिया ने 2014 में अपने डिवाइसेस और सर्विसेस बिजनेस को माइक्रोसॉफ्ट को बेच चुका है. नोकिया के बाद सैमसंग और एलजी ने बाजार में अपनी पकड़ बनानी शुरू की और इसके बाद नोकिया के लाइसेंसिंग प्रोग्राम को ज्वाइन करने वाला एलजी बड़ी स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर काम करेंगे और इसके लिए दोनों ही कंपनियां आपसी सहमति से फायदेमंद कदम उठाने का फैसला लेंगी. यह समझौता भविष्य में दोनों कंपनियों के बीच और कोलेबोरेशन की भी अनुमति देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




