ePaper

नवाज शरीफ सरकार का कुबूलनामा, आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को 107 अरब डालर का नुकसान हुआ

Updated at : 05 Jun 2015 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ सरकार का कुबूलनामा, आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को 107 अरब डालर का नुकसान हुआ

इस्लामाबाद : आतंकवाद को पनाह और पनपने की जगह देने वाला देश पाकिस्तान खुद आतंकवाद की वजह से आर्थिक परेशानी झेल रहा है. पाकिस्तान की तरफ से जारी एक आधिकारिक आकड़े में इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान को पिछले एक दशक से अधिक अवधि में आतंकवाद से कम से कम 107 अरब […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : आतंकवाद को पनाह और पनपने की जगह देने वाला देश पाकिस्तान खुद आतंकवाद की वजह से आर्थिक परेशानी झेल रहा है. पाकिस्तान की तरफ से जारी एक आधिकारिक आकड़े में इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान को पिछले एक दशक से अधिक अवधि में आतंकवाद से कम से कम 107 अरब डालर का नुकसान हुआ है. यह बात नवाज शरीफ सरकार की तरफ से दिए गए एक आधिकारिक आंकडे में कही गई है.
जारी आंकडा वित्त मंत्री इशाक दर द्वारा कल जारी राष्ट्रीय आर्थिक सर्वेक्षण का हिस्सा है. सर्वेक्षण के मुताबिक पिछले 14 साल में पाकिस्तान को आतंवादी घटनाओं के कारण पाकिस्तान को 107 अरब डालर का नुकसान हुआ है.
हालांकि पिछले चार सालों में आतंकवाद से जुडा नुकसान कम हुआ है क्योंकि सैन्य अभियानों के कारण सुरक्षा व्यवस्था सुधरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola