ePaper

अंतिम तिमाही में BOI को 56 करोड रुपये का घाटा

Updated at : 28 May 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम तिमाही में BOI को 56 करोड रुपये का घाटा

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया :बीओआई: को 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 56.14 करोड रुपये का घाटा हुआ है. डूबत ऋण के लिए उंचे प्रावधान की वजह से बैंक को घाटा हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 557.51 करोड रुपये का शुद्ध लाभ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया :बीओआई: को 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 56.14 करोड रुपये का घाटा हुआ है. डूबत ऋण के लिए उंचे प्रावधान की वजह से बैंक को घाटा हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 557.51 करोड रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि कुल ऋण पर उसकी सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) चौथी तिमाही में बढकर 5.39 प्रतिशत हो गईं, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.15 प्रतिशत थीं. मार्च तिमाही अंत तक बैंक का प्रावधान बढकर 2,255 करोड रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,547 करोड रुपये था.

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढकर 12,286.98 करोड रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 11,274.09 करोड रुपये थी. पूरे वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटकर 1,708.92 करोड रुपये रहा. इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक ने 2,729.27 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. वित्त वर्ष के दौरान बैंक की कुल आय बढकर 47,662.61 करोड रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 42,201.94 करोड रुपये थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola