एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन
एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन ने लगभग एक साल तक कंपनी में काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. चंद्रशेखरन ने ट्विटर पर कल जारी संदेश में कहा ‘माय एयरटेल, एयरटेल मनी जैसे उत्पादों पर नाज है और विशेष तौर पर टीम पर. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन ने लगभग एक साल तक कंपनी में काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. चंद्रशेखरन ने ट्विटर पर कल जारी संदेश में कहा ‘माय एयरटेल, एयरटेल मनी जैसे उत्पादों पर नाज है और विशेष तौर पर टीम पर.

मैं अपनी टीम की कमी महसूस करुंगा.’ चंद्रशेखरन पर उत्पाद की अवधारणा, डिजाइन, आपूर्ति और रणनीतिक प्रौद्योगिक भागीदारी पर जिम्मेदारी थी. एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा ‘एयरटेल में काम करने के बाद अब आनंद ने अपना कारोबारी उद्यम शुरू करने का फैसला किया है. उन्होंने कंपनी को नयी दिशा दी और मायएयरटेल ऐप जैसे उत्पाद बनाने में हमारी मदद की.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola