ePaper

प्रधानमंत्री बीमा योजना में बढ़ी लोगों की रूचि, अब तक करोड़ों पॉलिसियां बिकीं : जेटली

Updated at : 14 May 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बीमा योजना में बढ़ी लोगों की रूचि, अब तक करोड़ों पॉलिसियां बिकीं : जेटली

नयी दिल्ली : केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि देश में अब तक, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 5.19 करोड पॉलिसियां और जीवन बीमा योजना के तहत 1.59 करोड पॉलिसियां बिक चुकी हैं. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कोलकाता से प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी. केन्द्र सरकार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि देश में अब तक, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 5.19 करोड पॉलिसियां और जीवन बीमा योजना के तहत 1.59 करोड पॉलिसियां बिक चुकी हैं.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कोलकाता से प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी. केन्द्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना निर्धन वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरुआत की गयी थी. इतने कम समय में भारी संख्या में पॉलिसी बिकना यह साबित करता है कि आम लोगों में इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है.
जेटली ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के बारे में भी बताया कि 2014-15 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 40 प्रतिशत बढकर 1.76 लाख करोड रुपये रहा. इससे पिछले वर्ष यह 1.26 लाख करोड रुपये रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola