नए इंजन विकसित कर रही है रॉयल एनफील्ड, लाएगी बुलेट के दो नए मॉडल
Updated at : 08 May 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आयशर मोटर्स की दोपहिया इकाई रॉयल एनफील्ड दो नए इंजन प्लेटफार्म विकसित कर रही है, जिन पर कई नए उत्पादों की पेशकश हो सकती है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल ने कॉन्फ्रेंस के जरिये कहा, हम दो […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: आयशर मोटर्स की दोपहिया इकाई रॉयल एनफील्ड दो नए इंजन प्लेटफार्म विकसित कर रही है, जिन पर कई नए उत्पादों की पेशकश हो सकती है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.
आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल ने कॉन्फ्रेंस के जरिये कहा, हम दो नए इंजन प्लेटफार्म तैयार कर रहे हैं जिसपर कई उत्पादों की पेशकश की जा सकती है.
गौरतलब है कि कंपनी ने अपने बुलेट मॉडल से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है.रॉयल एनफील्ड दुनिया की ऐसी सबसे पुरानी ऐसी कंपनी के तौर पर जानी है, जिसका उत्पादन आज भी जारी है.
नए उत्पाद 250 सीसी और 750 सीसी के होंगे. हमारा अनुमान है कि ये उत्पाद अगले साल से आने शुरु हो जाएंगे.नए उत्पादों के बारे में लाल ने कहा कि कंपनी अपनी मूल ताकत पर कायम रहेगी और स्पोर्टी प्रकार की बाइकों की ओर रुख नहीं करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




