शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर

मुंबई : अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 63.56 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढने से रुपये की […]
मुंबई : अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 63.56 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढने से रुपये की विनिमय दर कमजोर हुई, हांलाकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आ सकी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 63.42 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरआती कारोबार में 14 पैसे और कमजोर होकर 63.56 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 113.12 अंक अथवा 0.41 फीसद बढकर 27,603.71 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










