CSR से सामाजिक क्षेत्र के लिए मिल सकते हैं 20,000 करोड रुपये : राष्ट्रपति
Updated at : 29 Apr 2015 4:54 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पर खर्च से देश के सामाजिक क्षेत्र के लिए करीब 20,000 करोड रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा सकती है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर सम्मेलन-राष्ट्रीय एजेंडा में भागीदारी को संबोधित करते हुए हुए यह बात कही. कंपनी कानून, […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पर खर्च से देश के सामाजिक क्षेत्र के लिए करीब 20,000 करोड रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा सकती है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर सम्मेलन-राष्ट्रीय एजेंडा में भागीदारी को संबोधित करते हुए हुए यह बात कही.
कंपनी कानून, 2013 के तहत एक निश्चित वर्ग की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को अपने तीन साल के औसत शुद्ध लाभ का दो प्रतिशत प्रत्येक वित्त वर्ष में सीएसआर गतिविधियों के लिए खर्च करना अनिवार्य है. राष्ट्रपति ने कहा कि सीएसआर खर्च के जरिये सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बडी राशि को बाजार में लाया जा सकता है.
मुखर्जी ने कहा, यह राशि 8,000 से 20,000 करोड रुपये के बीच हो सकती है. इसके साथ ही उन्होंने जोडा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरुरी है कि इस तरह के कोष का इस्तेमाल अच्छे तरीके से हो.
राष्ट्रपति ने कहा कि सीएसआर की अवधारणा इस विचार पर आधारित है कि कंपनियों की जिम्मेदारी आपने शेयरधारकों के हितों के अलावा भी है.
सीएसआर के नियम कंपनी कानून का हिस्सा हैं और पिछले साल एक अप्रैल से लागू हुए हैं. कारपोरेट मामलों की सचिव अंजुली छिब दुग्गल ने संकेत दिया कि कानून में जिन गतिविधियों का उल्लेख है उनसे अलग गतिविधियों को भी सीएसआर का हिस्सा बनाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




