शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे कमजोर

मुंबई : आयातकों की ओर से माह के अंत में डालर मांग बढने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 63.28 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर की मांग […]
मुंबई : आयातकों की ओर से माह के अंत में डालर मांग बढने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 63.28 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर की मांग बढने से रुपये की विनिमय दर कमजोर हुई.
घरेलू शेयर बाजार के कमजोर रुख से भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुई. फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर की तुलना में रुपया 33 पैसे बढकर 63.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 63.28 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 108.97 अंक अथवा 0.39 फीसद घटकर 27,287.41 अंक पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










