Bank Of India बांड जारी कर जुटायेगा 4,750 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने मध्यम अवधि नोट्स (एमटीएन) कार्यक्रम के तहत 75 करोड डालर (करीब 4,750 करोड रुपये) जुटाने के लिए अपना बांड निर्गम आज खोल दिया. बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘बैंक ऑफ इंडिया, विदेशी बाजारों में एमटीएन कार्यक्रम के तहत अपना […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने मध्यम अवधि नोट्स (एमटीएन) कार्यक्रम के तहत 75 करोड डालर (करीब 4,750 करोड रुपये) जुटाने के लिए अपना बांड निर्गम आज खोल दिया. बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘बैंक ऑफ इंडिया, विदेशी बाजारों में एमटीएन कार्यक्रम के तहत अपना बांड निर्गम खोल रहा है.
निर्गम का आकार 75 करोड डालर है और बांड परिपक्वता अवधि पांच साल की होगी.’ बैंक को 2005 से एमटीएन के जरिए 5 अरब डालर जुटाने की निदेशक मंडल से मंजूरी मिली हुई है और बैंक ने अभी तक ढाई अरब डालर जुटाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




