फिर से रुपया कमजोर, शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर

मुंबई : आयातकों की ओर से डालर मांग बढने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 62.98 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण रुपये की […]
मुंबई : आयातकों की ओर से डालर मांग बढने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 62.98 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई.
हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आ सकी. फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 62.82 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 16 पैसे कमजोर होकर 62.98 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 164.34 अंक अथवा 0.58 फीसदी बढकर 28,054.47 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










