रेलटेल कार्पोरेशन का अगले दो साल में दुगना कारोबार करने का लक्ष्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता:भारतीय रेलवे की दूरसंचार इकाई रेलटेल कार्पोरेशन दो साल में अपना कारोबार दोगुना करके इसे 1,000 करोड़ रुपये पहुंचाने की संभावना तलाश रही है. कंपनी इसके लिए खुदरा ब्रॉडबैंड व टेलीप्रेजेन्स सेवाओं का विस्तार कर रही है. रेलटेल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर.के. बहुगुणा ने कल शाम यहां कहा ‘हमने अगले दो साल में […]
विज्ञापन
कोलकाता:भारतीय रेलवे की दूरसंचार इकाई रेलटेल कार्पोरेशन दो साल में अपना कारोबार दोगुना करके इसे 1,000 करोड़ रुपये पहुंचाने की संभावना तलाश रही है. कंपनी इसके लिए खुदरा ब्रॉडबैंड व टेलीप्रेजेन्स सेवाओं का विस्तार कर रही है.
रेलटेल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर.के. बहुगुणा ने कल शाम यहां कहा ‘हमने अगले दो साल में 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है वित्त वर्ष 2014-15 में करीब 550 करोड़ रुपये था.’
बहुगुणा यहां कंपनी के नवीनतम उत्पाद टेलीप्रेजेन्स को प्रदर्शित करने आए थे. यह पूर्ण एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा है जो कंपनियों एवं सरकारी विभागों को किराया आधार पर उपलब्ध होगी.
इन सेवाओं के बारे में रेलटेल के निदेशक ए. शेषगिरि राव ने कहा ‘हमने पहले साल में टेलीप्रेजेन्स सेवाओं से 50 करोड़ रुपये शुल्क आय का लक्ष्य रखा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










