बेंगलूरु में आवासीय परियोजना विकसित करेगी गोदरेज प्रापर्टीज

नयी दिल्ली : रीयल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रापर्टीज ने आज कहा कि उसने बेंगलूरु में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक नया अनुबंध किया है. कंपनी की प्रस्तावित परियोजना में 79,000 वर्ग मीटर बिक्री योग्य जगह की पेशकश की जाएगी. मुंबई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘गोदरेज समूह की रीयल एस्टेट […]
नयी दिल्ली : रीयल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रापर्टीज ने आज कहा कि उसने बेंगलूरु में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक नया अनुबंध किया है. कंपनी की प्रस्तावित परियोजना में 79,000 वर्ग मीटर बिक्री योग्य जगह की पेशकश की जाएगी.
मुंबई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘गोदरेज समूह की रीयल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रापर्टीज ने बेंगलूरु में व्हाइटफील्ड में एक रिहाइशी परियोजना विकसित करने के लिए एक नया समझौता किया है.’
गोदरेज प्रापर्टीज के प्रबंध निदेशक व सीईओ फिरोजशा गोदरेज ने कहा, ‘हमें बेंगलूरु में एक नयी रिहाइशी परियोजना शुरू करते हुए काफी खुशी है. यह बेंगलूरु में हमारी आठवीं और व्हाइटफील्ड में दूसरी परियोजना है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




