टिकट बोनांज : AirAsia 30 लाख रियायती टिकटों की करेगा बिक्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : किसी एयरलाइंस की सबसे बडी रियायती टिकट योजना के तहत मलेशिया की विमानन कंपनी एयरएशिया ने भारत सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए 30 लाख रियायती टिकटों की पेशकश की है. एयरलाइन ने आज एक बयान में यह जानकारी दी. इस पेशकश के तहत एयरएशिया ने विशाखापट्टनम से क्वालालम्पुर के लिए 3,399 रुपये […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : किसी एयरलाइंस की सबसे बडी रियायती टिकट योजना के तहत मलेशिया की विमानन कंपनी एयरएशिया ने भारत सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए 30 लाख रियायती टिकटों की पेशकश की है.
एयरलाइन ने आज एक बयान में यह जानकारी दी. इस पेशकश के तहत एयरएशिया ने विशाखापट्टनम से क्वालालम्पुर के लिए 3,399 रुपये किराये की पेशकश की है. वहीं कोच्चि-क्वालालंपुर के लिए 3,699 रुपये के किराये की पेशकश की है.
सात दिन की बिग सेल पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग आज शुरु हो गई. इस पेशकश के तहत 1 सितंबर से अगले साल 31 मई के बीच यात्र की जा सकेगी.
इसके तहत सबसे ऊंचा किराया कोलकाता और बेंगलुर से क्वालालंपुर के लिए यात्रा का होगा. इन दोनों मार्गों के लिए टिकट दर 6,999 रुपये होगी. त्रिची और हैदराबाद से यात्रा के लिए टिकट दर 4,699 रुपये होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










